28 C
Lucknow
Saturday, August 29, 2026

KGMU में 5 साल के बच्चे की रोबोटिक सर्जरी सफल

Must read

लखनऊ के KGMU में 5 साल के बच्चे की कोलेडोकल सिस्ट की रोबोटिक सर्जरी सफल रही। बच्चे को एक साल की उम्र से पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। जांच में जन्मजात पित्त नली की विकृति मिली। प्रो. डॉ. अर्चिका गुप्ता की टीम ने चार छोटे चीरों से सर्जरी कर प्रभावित बाइल डक्ट हटाकर नया रास्ता बनाया। सर्जरी के बाद बच्चे को कम दर्द हुआ और छुट्टी दे दी गई।

दिल्ली में 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा

दिल्ली में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कई विकास परियोजनाओं की सौगात देने की तैयारी है। 1,635 करोड़ रुपये की बारापुला एलिवेटेड रोड, मुकरबा चौक अंडरपास और बादली-हैदरपुर एप्रोच रोड का उद्घाटन प्रस्तावित है। 863 करोड़ की जल-सीवरेज परियोजनाएं भी जनता को समर्पित होंगी।

हरदोई में सांप से छेड़छाड़ बनी मौत की वजह

हरदोई में राखी बांधने आई बहन और बहनोई अपने साथ जहरीला सांप लेकर पहुंचे। राखी के बाद युवक ने डिब्बे से सांप निकालकर उसे हाथ में लपेट लिया और छेड़छाड़ करने लगा। सांप के डसने पर हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के बाद परिजन झाड़-फूंक कराने लगे, इसी दौरान युवक की मौत हो गई। परिवार ने पुलिस को तहरीर और पोस्टमार्टम से इनकार किया।

गोंडा में राशन गबन मामले में पांच पर मुकदमा

गोंडा के कंजेमऊ आंगनबाड़ी केंद्रों में ड्राई राशन वितरण में अनियमितता के मामले में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। न्यायालय के आदेश पर करनैलगंज पुलिस ने जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार समेत तत्कालीन DPO मनोज कुमार मौर्य, CDPO महेंद्र वर्मा, गोदाम प्रभारी कृष्णदेव और स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष आरती वर्मा को नामजद किया है। तीन माह का दाल, तेल और दलिया न पहुंचाने का आरोप है।

हरीश द्विवेदी का यूपी दौरा 30 अगस्त से

BJP के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे। 30 अगस्त को दोपहर एक बजे लखनऊ पहुंचने के बाद वे बाराबंकी, अयोध्या और बस्ती का दौरा करेंगे। इस दौरान पार्टी नेताओं से संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article