29 C
Lucknow
Friday, August 28, 2026

चीन के सिचुआन में 5.1 तीव्रता का भूकंप, लोंगचांग में कांपी धरती

Must read

 

– नेपाल में तबाही के बीच चीन में भी भूकंप के झटके

बीजिंग। नेपाल में भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र सिचुआन के नेइजियांग शहर के लोंगचांग में था। भूकंप के झटके दोपहर करीब 1:13 बजे (स्थानीय समय) महसूस किए गए। भूकंप की गहराई करीब 13 किलोमीटर दर्ज की गई।
भूकंप के झटकों से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग कुछ देर के लिए घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार भूकंप के बाद प्रारंभिक जांच में किसी व्यक्ति की मौत या मकानों को नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, क्षेत्र में बारिश के कारण प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
नेपाल में जारी प्राकृतिक आपदा के बीच चीन में आए भूकंप ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, इस भूकंप का नेपाल में चल रही बाढ़ से सीधा संबंध होने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भूगर्भीय घटनाओं के बीच संबंध का निष्कर्ष केवल विशेषज्ञ वैज्ञानिक आकलन के बाद ही निकाला जा सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article