29 C
Lucknow
Thursday, August 27, 2026

चित्रकूट डिप पर बाढ़ में डूबने से बचा युवक, पुलिसकर्मी ने जान जोखिम में डालकर बाहर निकाला

Must read

 

राजेपुर। फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर स्थित चित्रकूट डिप पर गुरुवार शाम बाढ़ के पानी में एक युवक के डूबने का खतरा पैदा हो गया। नशे की हालत में पानी की ओर बढ़ रहे युवक को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने समय रहते पकड़ लिया और अपनी जान जोखिम में डालकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फर्रुखाबाद की ओर से एक युवक पैदल चित्रकूट डिप पर पहुंचा था। युवक नशे में धुत था और बाढ़ के तेज बहाव वाले पानी में उतरने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक पानी की ओर बढ़ता रहा।

स्थिति गंभीर देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल पानी में उतर गया और युवक को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लाया। पुलिसकर्मी की तत्परता से युवक की जान बच गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिसकर्मी के साहस और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

पुलिस के अनुसार युवक नशे की हालत में था और बाढ़ के पानी में जाने की कोशिश कर रहा था। समय रहते उसे रोककर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की और मामले की जानकारी जुटाई।

चित्रकूट डिप पर पहले से ही बाढ़ का पानी बढ़ा हुआ है। ऐसे में पुलिस की ओर से लोगों को पानी के तेज बहाव में जाने से बचने की लगातार हिदायत दी जा रही है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित रास्तों पर अनावश्यक जोखिम न उठाएं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article