फर्रुखाबाद। शहर के फतेहगढ़ चौराहा स्थित टैग कैफे में बुधवार को आयोजित इन्फ्लुएंसर सेरेमनी में भाजपा नेता एवं जनसेवक अभय सिंह को डिजिटल कंटेंट और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिजिटल माध्यमों के जरिए समाज तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने और युवाओं को नई सोच के साथ जोड़ने के उनके प्रयासों की सराहना की गई।
अभय सिंह ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, सकारात्मक विचारों को आगे बढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा, “डिजिटल प्लेटफॉर्म की ताकत तभी सार्थक है, जब उसका इस्तेमाल समाज में सकारात्मक बदलाव, जागरूकता और जनसेवा की भावना को मजबूत करने के लिए किया जाए। मेरा प्रयास हमेशा सकारात्मक सोच और जनहित के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का रहेगा।”
कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया। समारोह में जिले के टॉप फिजिशियन डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव की पत्नी नेहा श्रीवास्तव सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि अभय सिंह युवाओं के बीच सक्रिय रहकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाते हैं और डिजिटल माध्यमों का रचनात्मक उपयोग करने वाले स्थानीय चेहरों में उनकी अलग पहचान बनी है।
समारोह में उत्कृष्ट डिजिटल कंटेंट तैयार करने वाले अन्य प्रतिभाशाली लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने स्थानीय स्तर पर डिजिटल क्रिएटर्स और सामाजिक रूप से सक्रिय युवाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।


