कन्नौज। कन्नौज पुलिस बीते कई दिनो से काफी चर्चा में है। कल ठठिया थाने के दो सिपाहियो के साथ नशे वाज सिपाहियो की मारपीट के बाद मंगलवार सुबह तिर्वा क्रासिंग फ्लाई ओवर के नीचे डयूटी पर तैनात पीआरडी जवान ने नशे मे जमकर हंगामा किया तथा साथी जवानो के साथ हाथापाई की।
शराबी सिपाही के सड़क पर लेटने से जाम लग गया और आम जनता तथा वाहन चालको को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार तिर्वा क्रॉसिंग बाला जी मंदिर के समीप यातायात व्यवस्था के लिए तैनात पीआरडी जवान राम सिंह यादव अचानक डयूटी छोडकर बीच सडक पर लेट गया जिससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई।सड़क के दोनो ओर वाहनों की कतारे लगने लगी जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
हंगामा देख पुलिस के जवानो एवं पीआरडी कर्मियो ने शराबी जवान को सडक से हटाने का प्रयास किया तो उसने हाथापाई करने की कोशिश की। शराबी पीआरडी जवान लगातार सडक पर लेट कर हंगामा, गाली गलौच करता रहा।
पड़ोस के दुकानदारो एवं पुलिस कर्मियों ने काफी देर बाद किसी तरह शराबी को हटाकर वाहनो का आवागमन शुरू कराया। पीआरडी अधिकारियो को घटना की जानकारी दी गई।जानकारी मिली है कि शराबी पीआरडी जवान के खिलाफ काईवाई की जा रही है।


