कन्नौज। ठठिया थाने के दो सिपाहियों यशपाल व अभिषेक यादव को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया। दोनों सिपाहियों ने एक दिन पूर्व एक व्यक्ति को थाने लाकर उसकी पिटाई कर दी थी। जिसके बाद थाने पर भीड़ ने एकत्र होकर हंगामा किया था। सीओ तिर्वा ने इस मामले की जांच की। उनकी रिपोर्ट के आधार पर दोनों को लाइन हाजिर किया गया। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा द्वारा की जा रहा है।


