– बाल कल्याण व संरक्षण समिति की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए टिप्स
गुरसहायगंज, कन्नौज। बाल विवाह को भारत से मुक्त कराने के लिए समाज में जागरूकता फैला कर रोका जा सकता है। यदि समाज में कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलती है। तो संबंधित विभाग को सूचना दें। जिससे बाल विवाह को रोका जा सके। यह बात बाल कल्याण समिति की बैठक के दौरान सीडीपीओ शेषमणि यादव ने कहीं।
सोमवार को जलालाबाद ब्लॉक सभागार में प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में हब फ़ॉर इम्पूवरमेन्ट ऑफ बूमेन के द्वारा बाल कल्याण व संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सीडीपीओ शेषमणि यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आसपास 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है। तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। अगर इस प्रकार आसपास हो रहा है। तो 1098 पर सूचित करें। बाल श्रम, बाल यौन शोषण, बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा आदि के विषय में जानकारी दी। जबकि हैब फ़ॉर इम्पूवरमेंट ऑफ बूमेंन टीम के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि नंबरों के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान भाजपा नेत्री गीता पाठक, सीडीपीओ शेषमणि यादव, डीएमसी प्रतिमा, गीता चतुर्वेदी, अनुपम, शालिनी सक्सेना, विनीता, अंकुश कुशवाहा, छाया राठौर, शिवानी गुप्ता आदि रहे।
जागरूक कर बाल विवाह को भारत से मुक्त कराएं-शेषमणि


