समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम और पूर्व राज्यमंत्री राम लखन पटेल ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
कन्नौज। सरायमीरा स्थित कटियार गेस्ट हाउस में अपना दल एस की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का जोरदार प्रदर्शन हुआ। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम मुख्य अतिथि तथा पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राम लखन पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के जोन, सेक्टर और बूथ स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे।
बैठक में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय मौजूदगी को संगठन की जमीनी मजबूती का संकेत बताया गया। प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम और राम लखन पटेल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और विस्तार देने तथा प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह और अनुशासित उपस्थिति पर दोनों नेताओं ने प्रसन्नता जताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान प्रदेश महासचिव लाला भाई पटेल, प्रदेश सचिव युवा मंच दिग्विजय कटियार, विधि मंच जिलाध्यक्ष डॉ. सुशील पटेल, जिला महासचिव आकाश कटियार, जिला उपाध्यक्ष वीपी सिंह कटियार, महिला मंच जिलाध्यक्ष चुन्नी कुशवाहा, महासचिव शिव प्रकाश कटियार, विधानसभा अध्यक्ष राजेश कटियार, तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष रावेंद्र पटेल, छिबरामऊ विधानसभा अध्यक्ष राजीव पटेल, किसान मंच जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश भदौरिया, व्यापार मंच जिलाध्यक्ष अजय पटेल, युवा मंच जिलाध्यक्ष सावन पटेल तथा जिला पंचायत सदस्य लाल सिंह दोहरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन की नींव बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से तैयार होती है और कार्यकर्ताओं की यही एकजुटता अपना दल एस को कन्नौज में और मजबूत आधार देगी।
संगठन विस्तार का संकल्प
समीक्षा बैठक ने जहां संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की, वहीं कार्यकर्ताओं के उत्साह ने पार्टी की जमीनी सक्रियता का संदेश भी दिया। कन्नौज में बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।


