28 C
Lucknow
Sunday, August 23, 2026

सौहार्द से मनाएं जुलूस-ए-मोहम्मदी, सावन व रक्षाबंधन का पर्व

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। जुलूस-ए-मोहम्मदी, सावन के अंतिम सोमवार और रक्षाबंधन को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को गुरसहायगंज कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। दोपहर करीब 12 बजे आयोजित इस बैठक में पुलिस अधिकारियों ने बैठक में दोनों समुदाय के लोगों से आपसे सौहारत भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ सिटी शिल्पा वर्मा ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी धर्मगुरुओ व स्थानीय लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के किसी भी भ्रामक खबर या सूचना को सोशल मीडिया पर शेयर न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस को पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाला जाए और तय समय सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए। कोतवाल अजय कुमार अवस्थी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article