28 C
Lucknow
Sunday, August 23, 2026

कायमगंज: विधुत विभाग की भृष्ट कार्य शैली से ग्रामीण उपभोक्ताओं में आक्रोश,अपने करीबियों के नही लगाये विधुत मीटर

Must read

 

लगातार विधुत विभाग के भृष्टाचार सम्बन्धी खुलासों से नाडर होता नजर आ रहा है कायमगंज विधुत विभाग,

बीते दिवस याकूतगंज उपकेंद्र के जेई0अजीत राजपूत व एस एस ओ चंद्रभान को रिश्वत के मामले में एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है परन्तु कायमगंज विधुत विभाग के अधिकारी इसे नजर अंदाज करके अपने भृष्ट कार्यों को लगातार अंजाम दे रहे हैं,
इसी प्रकार क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां मोहल्ला भुडिया में ग्रामीण अनमीटर्ड कनेक्शन बर्षो से चल रहे थे व मौजूद हैं तथा बरझाला फीडर से विधुत आपूर्ति जुडी हुई है,
इन सभी अनमीटर्ड कनेक्शन धारकों के इस बर्ष 2026 जून माह में मीटर लगाये जा चुके है परन्तु विधुत विभाग के भृष्ट जूनियर इंजीनियर की अनदेखी और मेहरबानी से अभी भी करीबी एक-दो अनमीटर्ड कनेक्शन धारकों के मीटर लगाना भूल गये या फिर लगाकर गायब कर दिये गये
विधुत विभाग की
इस दोहरी नीति से उपभोक्ता काफी निराश हैं

किसान यूनियन धरतीपुत् के
प्रदेश सचिव मुन्ना लाल सक्सेना ने विधुत विभाग द्वारा सही जांच करवाकर छूटे हुए
अनमीटर्ड कनेक्शन धारकों के परिसर पर मीटर लगाये जाने की मांग की है अन्यथा की स्थिति में इस सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जायेगा
विधुत विभाग के भृष्ट जूनियर इंजीनियर दोहरी नीति छोड दें, व अवैध धन उगाही के चलते ऐसा कोई कार्य न करे जिससे सरकार को नुकसान हो

भृष्ट जूनियर इंजीनियर की शय पर अभी भी एक दो करीबी अनमीटर्ड कनेक्शन धारकों के मीटर नहीं लगाये गये हैं
जबकि सभी के मीटर लगवा दिये गये है,
एक दो अनमीटर्ड कनेक्शन धारकों के मीटर न लगने से सरकार को बार्षिक लाखों रूपये का चूना लगाया जा रहा है.

*राजेश कुमार राजपूत,नगर अध्यक्ष, कायमगंज*

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article