शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जैतीपुर नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नगर की नई टीम का दायित्व घोषणा समारोह राजेश्वरी देवी बाबूराम इंटर कॉलेज, जैतीपुर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में एसएफडी ब्रज प्रांत सहसंयोजक आयुष्मान चौहान चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने विधिवत रूप से नई कार्यकारिणी की घोषणा की। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में एसएफडी प्रमुख मचकेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला एग्रिविजन सहसंयोजक आर्यन सिंह उपस्थित रहे।
*किसे क्या मिला दायित्व -*
नई घोषणा के अनुसार *संजीव मिश्रा को नगर अध्यक्ष, सुधांशु को नगर उपाध्यक्ष और सौरभ सिंह को नगर मंत्री* का दायित्व सौंपा गया है। *अभय, राहुल और ऋतिक* को नगर सहमंत्री बनाया गया है।
संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए –
– *अर्जुन* को मीडिया संयोजक
– *उदय प्रताप* को सोशल मीडिया संयोजक
– *नितिन* को आंदोलन प्रमुख और *दीपक* को सह आंदोलन प्रमुख
– *अनंत* को एसएफडी संयोजक
– *अर्जुन* को एसएफएस संयोजक
– *सौरभ* को खेलो भारत संयोजक
– *राज* को कला मंच संयोजक
– *शिवशांत, गोलू और वरुण* को नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
*”दायित्व सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी”*
मुख्य वक्ता मचकेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी का भी बोध कराती है। नई नगर इकाई जैतीपुर में संगठन को और अधिक सक्रिय करेगी।
चुनाव अधिकारी आयुष्मान चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ABVP में दायित्व मिलना सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। सभी कार्यकर्ता छात्र हित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएं और अनुशासन के साथ काम करें।
समारोह के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यार्थी हित, समाज हित और राष्ट्र हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


