27 C
Lucknow
Sunday, August 23, 2026

फैजबाग व पसियापुर में लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, 125 मरीजों की हुई जांच

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैज बाग में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में किया गया। मेले में कुल 69 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों का वितरण किया गया।
फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने बताया कि मेले में अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचे। मरीजों की जांच के बाद उन्हें उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव को लेकर भी मरीजों को जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में मच्छर, मक्खियां और जहरीले कीट-पतंगों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे कई गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं। लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का प्रयोग करने और फुल आस्तीन के कपड़े पहनने की अपील की गई। साथ ही खाने-पीने की वस्तुओं को ढककर रखने, साफ अथवा उबला पानी पीने और बासी भोजन से बचने की सलाह दी गई। बुखार, खांसी और जुकाम को हल्के में न लेने तथा लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने को कहा गया।
एएनएम पूजा वर्मा ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया। वार्ड बॉय राजेश कुमार ने स्वास्थ्य मेले में सहयोग किया।
वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसियापुर में भी फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। यहां 56 मरीज पहुंचे, जिनमें अधिकांश खांसी, जुकाम, बुखार, दाद, खाज और खुजली से पीड़ित थे। एलटी नेहा महरुस ने मरीजों की आवश्यक जांच की। शिविर में सात शुगर, सात बीपी, छह मलेरिया और छह टाइफाइड सहित डेंगू की जांच की गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article