30 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

कांवड़ियों से प्रशासन ने मांगी माफी, तब जाकर कांवड़ियों ने खत्म किया धरना

Must read

 

कन्नौज। कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड पर शुक्रवार देर रात हरदोई जनपद के बिलग्राम से आए
सैकड़ों कांवड़ियों के जुलूस में बज रहे डीजे को रोकने के लिए और पुलिस कर्मियों द्वारा कांवड़ियों से अभद्रता एवं मारपीट करने को लेकर हुई घटना के बाद अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन की ओर से कांवड़ियों से माफी मांगी और कहा कि कांवड़ियों के साथ हुई अभद्रता और मारपीट के मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।
इसी दौरान शहर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपने इस्तीफे की भी पेशकश की। इससे संतुष्ट होकर कांवड़ियों ने अपना धरना समाप्त कर बाबा गौरीशंकर मन्दिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए।
कन्नौज में शुक्रवार देर रात हरदोई जनपद से कांवड़ लेकर बाबा गौरीशंकर का जलाभिषेक करने आए कांवड़ियों के जत्था रोकने के बाद मचे बवाल के बाद अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कांवड़ यात्रियों को समझाने का प्रयास किया।
हालत बेकाबू होते देख मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कांवड़ मंडल से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया।
एडीएम देवेन्द्र सिंह ने सभी कांवड़ियों से माफी मांगते हुए निवेदन किया कि अपनी कांवड़ बाबा गौरीशंकर को अर्पित करें।
एडीएम ने आश्वासन दिया कि कांवड़ियों से अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
करीब दो घंटे चले हंगामे के बाद एडीएम के आश्वासन पर कांवड़ श्रद्धालु अपनी कांवड़ लेकर बाबा गौरीशंकर का जलाभिषेक करने के लिए निकले।
ज्ञात हो बिलग्राम से जैसे ही कांवड़ यात्री बोर्डिंग ग्राउंड पहुंचे तभी पुलिस प्रशासन ने विद्युत लाइन का हवाला देक डीजे और कांवड़ को शहर के अंदर ले जाने से रोक दिया। जिसके बाद कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालु अपनी कांवड़ बाबा गौरीशंकर को अर्पित करने के लिए धरने पर बैठ गए।
धरने के दौरान ही सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह एवं उनके सिपाहियों ने एक कांवड़िये के साथ अभद्रता कर उसके साथ मारपीट की। कांवड़िये के साथ मारपीट की घटना के बाद बोर्डिंग ग्राउंड पर मौजूद हजारों कांवड़िए आक्रोशित हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तथा सदर कोतवाल को सस्पेंड करने की मांग रख दी।
इसी बीच सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कावड़िया श्रद्धालु भी सनातनी है और वह भी सनातनी है और उन्होंने किसी कांवड़ यात्रियों से अभद्रता की है तो वह तुरंत इस्तीफा दे देंगे।
हालांकि पुलिस अधीक्षक की ओर से किसी भी पुलिस कर्मी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article