30 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

जहर खुरानी गिरोह से पुलिस की मुठभेड मे तीन गिरफ्तार, एक के पैर मे गोली लगी

Must read

 

कन्नौज। जिले के इन्दरगढ थाना क्षेत्र के उर्मदा मे शनिवार सुबह 8 बजे पुलिस और जहर खुरानी गिरोह से हुई मुठभेड मे तीन बदमाश गिरफ्तार किये गये। एक बदमाश के पैर मे गोली लगी है जिसे मेडिकल कालेज तिर्वा मे भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार बदमाशो ने दो माह पहले की गई बारदात को कबूल किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस ने जहर खुरानी गिरोह के तीन बदमाशो को घेर लिया।
सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह के नेतृत्व मे तिर्वा एवं इन्दरगद पुलिस ने घेरा बन्दी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाव में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमे एक गोली बदमाश के पैर मे लगी, वह गिर पडा। दो साथी भागने लगे तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि घायल बदमाश ने अपना नाम राजू बेरिया उर्फ रघुवीर निवासी पलरी थाना तालग्राम कन्नौज एवं विपिन उर्फ गोलू, रिकूं निवासी बहेरी उमरी डेरापुर कानपुर देहात बताया।
पुलिस ने एक अपाचे मोटर साइकिल बरामद की। कागज न दिखाने पर बाइक सीज कर दी गई। सीओ तिर्वा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों शातिर बदमाश है और अंतर्राज्यीय जहर खुरानी गिरोह के सदस्य है। इन पर कई केस दर्ज है।
पूछताछ के दौरान बदमाशो ने 23 जून को की गई लूटपाट को स्वीकार किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article