30 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

गोमतीनगर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पत्नी-बहन के सिर में मिली गोली

Must read

 

दिव्या के माथे के पास और तुलिका की दाईं कनपटी पर लगी थी गोली, मानस की गोली सिर के आर-पार हुई

लखनऊ। गोमतीनगर हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद गोली लगने की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक मानस ने अपनी पत्नी दिव्या और बहन तुलिका को गोली मारी थी। दोनों के सिर में गोली के निशान और अंदर गोली मिलने की बात सामने आई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दिव्या के माथे के पास गोली लगी थी। गोली माथे से लगकर सिर के अंदर चली गई और वहीं फंस गई। वहीं तुलिका की दाईं कनपटी पर गोली लगी, जो सिर के अंदर मिली।
रिपोर्ट में मानस की मौत को लेकर भी जानकारी सामने आई है। बताया गया कि मानस ने अपनी दाईं कनपटी के पास गोली मारी थी। गोली सिर को आर-पार करते हुए बाहर निकल गई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घटना में इस्तेमाल गोली के घाव और उसकी दिशा को लेकर पुलिस की जांच को महत्वपूर्ण आधार दिया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों और परिस्थितियों को भी रिपोर्ट से मिलाकर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article