34 C
Lucknow
Friday, August 21, 2026

तिरंगा यात्रा निकाल सफाई कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Must read

 

– एनपीएस को बताया कर्मचारी विरोधी, एडीएम और डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन

उरई, जालौन। पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने गुरुवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। एनआईसी कार्यालय से शुरू हुई यात्रा जिला परिषद होते हुए अंबेडकर चौराहे पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नारेबाजी की।
अंबेडकर चौराहे से कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी को भी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद लागू नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के हित में नहीं है। इससे कर्मचारियों के भविष्य और सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में सफाई कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनके भविष्य की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किया जाना जरूरी है। उन्होंने सरकार से एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला मंत्री संतराम, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला संगठन मंत्री ह्रदेश कुमार, जिला संप्रेक्षक प्रदीप कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष किशन बाबू, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह,दिनेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशिप्रभा, महिला मोर्चा मंत्री चंद्रकांती, महिला मोर्चा उपमंत्री सुमन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत, उपमंत्री रामजी, जिला मीडिया प्रभारी चरण सिंह, जिला प्रवक्ता त्रिभुवन सिंह, जिला प्रभारी रणवीर सिंह, संयुक्त मंत्री राजू वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार और व्यवस्थापक कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article