नई दिल्ली। भारतीय विधिज्ञ परिषद के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन हुआ। ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने भारतीय विधिज्ञ परिषद के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और परिषद के नेतृत्व पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों और परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर उनकी कई आपत्तियां हैं, जिन पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं के बीच असंतोष का मुद्दा अब व्यापक चर्चा में है। सामाजिक माध्यमों पर भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता इस विषय पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बीसीआई चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर बंबई बार एसोसिएशन की ओर से भी आवाज उठाई जा चुकी है। इसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में अधिवक्ताओं के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।


