फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव कोहटियापुर पिथनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समय रहते परिजनों की नजर पड़ जाने से उसकी जान बच गई। परिजनों ने आनन-फानन में युवती को फंदे से नीचे उतारा और गंभीर हालत में उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
बताया गया कि गांव कोहटियापुर पिथनापुर निवासी सिलोचना पुत्री बांकेलाल किसी बात को लेकर परेशान थी। इसी दौरान उसने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने बिना देर किए युवती को फंदे से नीचे उतारा। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल युवती की हालत को लेकर चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
घटना के पीछे युवती के परेशान होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी घटना के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, परिजनों ने बचाया


