28 C
Lucknow
Friday, August 14, 2026

आजादी के 80 साल: दुनिया की नजर में भारत की छवि, श्रीलंका में सबसे मजबूत तो पाकिस्तान में सबसे कमजोर

Must read

 

नई दिल्ली। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले दुनिया के 36 देशों में किए गए प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे ने भारत की वैश्विक छवि की दिलचस्प तस्वीर पेश की है। सर्वे के मुताबिक श्रीलंका में भारत को लेकर सबसे सकारात्मक राय सामने आई, जबकि पाकिस्तान में भारत के प्रति सबसे अधिक नकारात्मक धारणा देखने को मिली।
8 फरवरी से 13 मई 2026 के बीच किए गए इस सर्वे में 36 देशों के 42,151 लोगों की राय ली गई। श्रीलंका में 79 प्रतिशत लोगों ने भारत के प्रति सकारात्मक राय जताई। इसके विपरीत पाकिस्तान में केवल 7 प्रतिशत लोगों ने भारत को सकारात्मक नजर से देखा, जबकि 91 प्रतिशत लोगों की राय नकारात्मक रही।
अमेरिका में भारत की छवि में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। यहां 45 प्रतिशत लोगों ने भारत के प्रति सकारात्मक राय व्यक्त की, जबकि करीब आधे लोगों की राय नकारात्मक रही। प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, अमेरिका में भारत की यह 2008 के बाद सबसे कमजोर रेटिंग है।
बांग्लादेश में भी भारत को लेकर राय विभाजित नजर आई। सर्वे में 42 प्रतिशत लोगों ने भारत के प्रति सकारात्मक और 51 प्रतिशत ने नकारात्मक राय जताई। दूसरी ओर जापान, इंडोनेशिया, सिंगापुर और फिलीपींस जैसे एशियाई देशों में भारत की छवि अपेक्षाकृत मजबूत बनी हुई है।
सर्वे के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि पड़ोसी देशों में भारत की छवि एक जैसी नहीं है। कहीं भारत के प्रति मजबूत विश्वास और सकारात्मकता दिखाई देती है तो कहीं राजनीतिक और क्षेत्रीय परिस्थितियों का असर जनमत पर नजर आता है। इसके बावजूद कई देशों में भारत की वैश्विक पहचान और प्रभाव मजबूत बना हुआ है।
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका के कई गवर्नरों और सांसदों ने भारत तथा भारतीय-अमेरिकी समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान की सराहना भी की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article