फर्रूखाबाद: शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर मिश्रा एडवोकेट ने छोटे-बड़े साहब की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की। कुल के मौके पर उन्होंने अपनी कमेटी के हिंदू एवं मुस्लिम साथियों के साथ कव्वाली में भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हुए गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
अंकुर मिश्रा ने इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों एवं मौजूद मुस्लिम भाइयों को उर्स की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी लोगों को मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने इंतजामिया कमेटी के अंजू भाई का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उर्स की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। चादरपोशी एवं कव्वाली के दौरान आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक राठौड़, उपाध्यक्ष सलमानी, वात्सल्य मिश्रा, रोहित वर्मा, ऋषभ मिश्रा, लक्ष्मण शाक्य, फतेह, शरीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया।


