28.1 C
Lucknow
Monday, September 28, 2026

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Must read

फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के लकूला मोहल्ले में बुधवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
बताया गया कि लकूला निवासी शंकर पुत्र तेजपाल ने किसी बात को लेकर अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। युवक की स्थिति देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का उपचार शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत को लेकर अस्पताल में निगरानी की जा रही है। घटना के पीछे युवक ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article