अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार दिन तक चलने वाली प्रक्रिया के पहले दिन आठ उम्मीदवारों का साक्षात्कार हुआ। इनमें तीन पूर्व आईएएस, एक पूर्व आईपीएस और चार पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल रहे। पूर्व डीएम दिनेश चंद्र और पूर्व आईपीएस राजेश पांडे भी इंटरव्यू में शामिल हुए।
साक्षात्कार करीब 30 मिनट चला, जिसमें उम्मीदवारों से प्रशासनिक अनुभव, धार्मिक कार्यों, राम में आस्था, परिवार और श्रीराम जन्मभूमि के विजन से जुड़े सवाल पूछे गए। 18 शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों में से तीन नाम अंतिम चयन के लिए तय किए जाएंगे। साक्षात्कार राम जन्मभूमि परिसर के ग्रीन हाउस में हुआ।


