34.7 C
Lucknow
Tuesday, August 11, 2026

अर्रा पहाड़पुर में विस्थापित पशुओं को वितरित किया पशु आहार

Must read

 

आजादनगर-चाचूपुर में पशुओं का एफएमडी टीकाकरण भी कराया गया

फर्रुखाबाद। पशुपालन विभाग की ओर से मंगलवार को पशुओं की सुरक्षा और उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर अभियान चलाया गया। आजादनगर-चाचूपुर हैमलेट में पशुओं का एफएमडी (मुंहपका-खुरपका रोग) टीकाकरण कराया गया। अभियान के तहत पशुपालकों को पशुओं में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व की जानकारी भी दी गई।
वहीं अर्रा पहाड़पुर में विस्थापित पशुओं के लिए मंगलवार को पशु आहार का वितरण किया गया। पशु आहार मिलने से विस्थापित पशुओं के पालन-पोषण में सुविधा मिलेगी और उनके पोषण की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।
पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों से अपील की गई कि वे अपने पशुओं का समय से टीकाकरण कराएं और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article