30.3 C
Lucknow
Monday, August 10, 2026

इटावा में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर फायरिंग, मची अफरा-तफरी

Must read

 

पांच राउंड गोली चलाने का आरोप, जेल से रिहाई के बाद दबंगई का आरोप; आरोपी धमकी देकर फरार

इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के कुरसेना सर्विस रोड पर विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने तमंचे से करीब पांच राउंड फायरिंग की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान युवक मामले को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर तमंचा निकालकर गोलियां चला दीं। फायरिंग के बाद आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी साहिल के जेल से रिहा होने के बाद दबंगई करने का आरोप है। यह भी आरोप लगाया गया है कि उसने ‘सनकी रोमियो’ नाम से एक ग्रुप बनाया हुआ है, जिसके माध्यम से युवाओं को जोड़ने और दबंगई दिखाने की कोशिश की जाती है।
फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस फायरिंग की घटना से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र करने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग में किसी के घायल होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article