30.2 C
Lucknow
Monday, August 10, 2026

कारोबारी के 9 वर्षीय पोते से कुकर्म का आरोप

Must read

 

ड्राइवर पर पांच महीने तक गलत काम करने का आरोप, बच्चे ने परिजनों को बताई आपबीती

लखनऊ। कैसरबाग क्षेत्र में एक कारोबारी के 9 वर्षीय पोते के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिवार के ड्राइवर ने करीब पांच महीने तक बच्चे का यौन शोषण किया।
बताया जा रहा है कि बच्चे ने घटना के संबंध में अपने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
मामले में कैसरबाग कोतवाली में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और बच्चे के बयान समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण उसकी पहचान और व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article