लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के थाना हुसैनगंज पुलिस (Hussainganj police) ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारबाग क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है।
थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रितिक लोधी (निवासी ऐशबाग) और प्रेम शर्मा (निवासी मानकनगर) को बाल विद्या मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वादी का छीना गया ओप्पो मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद।


