26.7 C
Lucknow
Thursday, August 6, 2026

कन्नौज में सपा नेता कैश खां पर पशु क्रूरता का केस, वीडियो के बाद दी सफाई

Must read

 

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता कैश खां के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कैश खां ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं।

कैश खां ने गाय के साथ खड़े होकर अपनी सफाई देते हुए कहा कि “गाय मेरी है। मैं उसे दुहने के लिए पकड़ रहा था। उसी दौरान कुछ कुत्ते वहां आ गए और गाय पर भौंकने लगे। घटना को गलत तरीके से पेश किया गया है।”

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कैश खां के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने गाय के साथ अमानवीय व्यवहार किया और उसे कुत्तों से कटवाने का प्रयास किया। हालांकि, कैश खां ने इन आरोपों से इनकार किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो, उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला फिलहाल जांच के अधीन है और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article