31.5 C
Lucknow
Thursday, July 30, 2026

हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करने गए युवक को पीटा

Must read

– पीड़ित युवक की मां ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
गुरसहायगंज, कन्नौज। दो युवकों ने मारपीट प्राइवेट नौकरी करने गए युवक को लाठी-डंडों व बेल्टों से पीटा और मोबाइल तोड़ दिया। पीड़ित युवक की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के ग्राम पडुआपुर निवासी बबली पत्नी लालाराम जाटव ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनका पुत्र आकाश करीब 03 माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के ग्राम मायानगर के निवासी प्रिंस पुत्र हरदौल निवासी के माध्यम से हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करने गया था। 27 जुलाई को समय करीब शाम 04 बजे संदीप निवासी ग्राम लखौड़ा, थाना इंदरगढ़, जनपद कन्नौज व विक्की निवासी मो० वैष्णोनगर, थाना बिल्हौर, जिला कानपुर नगर ने आकाश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि कहीं पर शिकायत की, तो जान से मार देंगे। कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के विरोध रिपोर्ट दर्ज की हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article