24.4 C
Lucknow
Saturday, October 10, 2026

हेलमेट चालान के बाद बवाल, बिजलीकर्मियों ने थाना-चौकी की बिजली काटी

Must read

 

लखनऊ। नगराम क्षेत्र में हेलमेट न पहनने पर संविदा लाइनमैन का चालान काटे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। नाराज बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बकाया बिजली बिल का हवाला देते हुए थाना नगराम, हरदोइया चौकी और देवीखेड़ा पुलिस बूथ की बिजली आपूर्ति काट दी। घटना के बाद पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अनुज भाटी ने हेलमेट न पहनने पर संविदाकर्मी अमरेंद्र का 6,000 का चालान किया था। चालान की कार्रवाई से नाराज बिजलीकर्मियों ने संबंधित पुलिस प्रतिष्ठानों का रिकॉर्ड खंगाला, जिसमें करीब 6.50 लाख का बिजली बिल बकाया पाया गया।
इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने बकाया बिल के आधार पर थाना नगराम, हरदोइया चौकी और देवीखेड़ा पुलिस बूथ की बिजली आपूर्ति काट दी। बिजली कटने से कुछ समय के लिए पुलिस कार्य प्रभावित रहा और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंची।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने दारोगा को फटकार लगाई है और संविदाकर्मी का चालान वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, बकाया बिजली बिल के निस्तारण को लेकर भी दोनों विभागों के बीच बातचीत जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article