36.7 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

बीमारी से परेशान महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत; परिवार में मचा कोहराम

Must read

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली में बीमारी से परेशान एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव घसिया चिलौली निवासी राम किशोर की 50 वर्षीय पत्नी कमलेश देवी ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं, जिससे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान कमलेश देवी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना मेमो के माध्यम से कोतवाली कायमगंज पुलिस को भेज दी। इसके बाद परिजन महिला का शव लेकर घर लौट आए।
परिजनों ने बताया कि कमलेश देवी काफी समय से बीमारी से परेशान चल रही थीं और इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मृतका अपने पीछे दो बेटे अमित और मंसाराम तथा एक विवाहित बेटी को छोड़ गई हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article