36.7 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

इस्तीफा के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का साथी सांसदों ने किया भव्य स्वागत

Must read

 

धर्मेंद्र प्रधान ज़िंदाबाद’ के नारों से गूंजा परिसर

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को पहली बार संसद भवन पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान का पार्टी सांसदों और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। संसद परिसर में उनके पहुंचते ही कई सांसद उनके स्वागत के लिए आगे आए और गर्मजोशी से मुलाकात की। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ज़िंदाबाद “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद” और “संघर्ष करने वाला नेता कैसा हो, धर्मेंद्र प्रधान जैसा हो” जैसे नारों से संसद परिसर गूंज उठा।
धर्मेंद्र प्रधान ने मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया और सांसदों से हाथ मिलाकर उनका आभार व्यक्त किया। समर्थकों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए और उनके समर्थन में लगातार नारेबाजी की। स्वागत के दौरान कई सांसदों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें पार्टी का मजबूत और अनुभवी नेता बताया।
हाल ही में शिक्षा मंत्रालय से इस्तीफा देने के बाद यह उनका संसद में पहला सार्वजनिक आगमन था, इसलिए उनकी मौजूदगी पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। संसद परिसर में मौजूद सांसदों और कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान संगठन और सरकार के महत्वपूर्ण नेता हैं तथा उनका राजनीतिक अनुभव पार्टी के लिए आगे भी उपयोगी रहेगा।
संसद भवन में धर्मेंद्र प्रधान के इस स्वागत ने दिनभर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनाए रखा। उनके समर्थन में लगे नारों और सांसदों की एकजुटता को भाजपा के भीतर उनके मजबूत जनाधार और राजनीतिक महत्व के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article