34.9 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

टास्क फोर्स गठन पर मुख्यमंत्री योगी की प्रतिक्रिया, बोले- छात्रों की मेहनत को मिलेगा न्याय

Must read

– प्रधानमंत्री ने बताया ऐतिहासिक पहल

लखनऊ। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और अभ्यर्थियों के हितों की सुरक्षा को लेकर टास्क फोर्स के गठन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार छात्रों की मेहनत और उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पोस्ट में कहा कि “छात्रों की मेहनत को न्याय मिलेगा।” उन्होंने कहा कि सरकार निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, ताकि प्रतिभाशाली युवाओं को उनकी मेहनत का उचित परिणाम मिल सके।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे “छात्रों के भविष्य के लिए ऐतिहासिक पहल” बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और परीक्षा प्रणाली को अधिक मजबूत एवं भरोसेमंद बनाने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।
सरकार का मानना है कि टास्क फोर्स के गठन से प्रतियोगी परीक्षाओं की निगरानी मजबूत होगी, अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा और अभ्यर्थियों का परीक्षा व्यवस्था पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। यह पहल परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article