34 C
Lucknow
Sunday, July 26, 2026

बेडरूम में घुसा 7 फीट का अजगर, रातभर दहशत में रहा परिवार, सुबह वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Must read

बेडरूम में घुसा 7 फीट का अजगर, रातभर दहशत में रहा परिवार
– सुबह वन विभाग ने किया रेस्क्यू

लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के बेडरूम में करीब 7 फीट लंबा अजगर निकल आया। अजगर को देखकर परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार ने तत्काल डायल-112 और वन विभाग को फोन कर मदद की गुहार लगाई। रात में वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद परिवार ने सतर्कता बरतते हुए स्थानीय लोगों की मदद से अजगर को पकड़कर सुरक्षित तरीके से एक बोरी में बंद कर दिया।
सोमवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास किसी भी जंगली जीव के दिखाई देने पर उसे पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत विभाग और पुलिस को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article