35 C
Lucknow
Sunday, July 26, 2026

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

Must read

 

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने विशेष रूप से पैलेट गन के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
राहुल गांधी ने अपने पत्र में पूछा कि पैलेट गन के उपयोग को मंजूरी किसने दी और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान घायल हुआ 19 वर्षीय एक छात्र गंभीर दर्द से गुजर रहा है और पैलेट गन लगने के कारण उसकी एक आंख की रोशनी जाने का खतरा है।
कांग्रेस नेता ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की जवाबदेही तय करने और घायल छात्रों को उचित चिकित्सा एवं न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों की आवाज को बल प्रयोग से दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जाना चाहिए।
इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अब गृह मंत्रालय की ओर से इस पत्र और लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article