32.7 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

महिला को मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। पतंग के विवाद को लेकर दो युवकों ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन के ग्राम इस्माइलपुर निवासिनी मालती देवी पत्नी सुशील ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 24 जुलाई की शाम करीब 06 बजे मोहल्ले के ही दो लोगों ने दरवाजे पर आकर पतंग के बाद विवाद को लेकर उसके साथ गाली गलौज की। जिसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article