31.3 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों का अनोखा विरोध, बोले– ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’

Must read

 

बीकेटी तहसील के मुसपिपरी मजरा बेलाही में सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन, 500 मीटर कच्चे मार्ग पर की धान की रोपाई

विशेष संवाददाता | यूथ इंडिया | लखनऊ

राजधानी लखनऊ के बीकेटी (बख्शी का तालाब) तहसील क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। मुसपिपरी मजरा बेलाही गांव के लोगों ने वर्षों से उपेक्षित पड़े कच्चे मार्ग पर धान की रोपाई कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि बाबागंज से गांव तक लगभग 500 मीटर का रास्ता आज भी कच्चा है। बरसात के मौसम में यह मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नारे लगाए,”रोड नहीं तो वोट नहीं”। उनका कहना था कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्होंने सड़क पर ही धान की खेती शुरू कर विरोध दर्ज कराया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो उनका आंदोलन और तेज होगा तथा आगामी चुनाव में सड़क न बनने का मुद्दा प्रमुख रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article