34 C
Lucknow
Friday, July 24, 2026

आम के बाग में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, तीन जुआरी गिरफ्तार, आठ बाइक व नकदी बरामद

Must read

 

 

मुखबिर की सूचना पर कम्पिल पुलिस की कार्रवाई, 52 ताश के पत्ते, मोबाइल, ₹4,450 नकद और आठ मोटरसाइकिलें जब्त, कई जुआरी मौके से फरार

विशेष संवाददाता | यूथ इंडिया
कायमगंज/फर्रुखाबाद। कम्पिल थाना क्षेत्र में आम के बाग में संचालित हो रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने गुरुवार शाम छापेमारी कर तीन जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए की फड़ से नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और मौके पर खड़ी आठ मोटरसाइकिलें बरामद कीं। हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान कई जुआरी खेतों के रास्ते भाग निकले।

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक उमेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चरन सिंह के आम के बाग में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बाग की घेराबंदी कर पेड़ों की आड़ से निगरानी की और पुष्टि होने पर छापा मार दिया।

पुलिस को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई जुआरी खेतों की ओर भाग निकले, जबकि पुलिस ने तीन लोगों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम आलोक पुत्र अजीत सिंह निवासी मांझगांव पूर्व, देवेश पुत्र बाकेलाल निवासी होतेपुर तथा लईक पुत्र फारुख खां निवासी मांझगांव पूर्व, थाना कम्पिल बताए।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 750 रुपये, 500 रुपये और 550 रुपये नकद बरामद हुए। वहीं जुए की फड़ से ₹2,650, 52 ताश के पत्ते तथा ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर खड़ी आठ मोटरसाइकिलों को भी कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि ये बाइक उन लोगों की हैं, जो पुलिस की कार्रवाई के दौरान फरार हो गए।
पुलिस ने बरामद सभी सामान को सील कर कब्जे में लिया और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई। तीनों आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा-13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
थाना कम्पिल पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। क्षेत्र में अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article