34 C
Lucknow
Friday, July 24, 2026

राम मंदिर धन गबन प्रकरण: पेंशन खाते से निकासी पर रोक हटाने की मांग, 27 जुलाई को होगी सुनवाई

Must read

 

पुलिस की आख्या से संतुष्ट नहीं कोर्ट, सीओ से तीन बिंदुओं पर मांगा स्पष्ट जवाब

विशेष संवाददाता | यूथ इंडिया
अयोध्या। राम मंदिर से जुड़े चर्चित कथित धन गबन प्रकरण में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। मामले में आरोपी सुभाष श्रीवास्तव ने अपने पेंशन बैंक खाते से निकासी पर लगी रोक हटाने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस द्वारा प्रस्तुत आख्या पर असंतोष जताया। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर स्पष्टता नहीं है और तीन बिंदुओं पर विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत किए जाने की आवश्यकता है।
अदालत ने इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी को निर्देश जारी करते हुए अगली सुनवाई से पहले आवश्यक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
सुभाष श्रीवास्तव की ओर से दायर अर्जी पर अब 27 जुलाई को सुनवाई होगी। अदालत में पुलिस की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही खाते से निकासी पर लगी रोक हटाने संबंधी मांग पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
यह मामला राम मंदिर से जुड़े कथित धन गबन प्रकरण के कारण पहले से ही चर्चा में है और अब अदालत की अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article