32 C
Lucknow
Thursday, July 23, 2026

मवेशी चराने के दौरान विवाद, युवक को लाठी-डंडों से पीटा

Must read

 

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव नगला जव्व निवासी नितिन कुमार के साथ मवेशी चराने के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, नितिन कुमार बुधवार शाम करीब पांच बजे अपने मवेशियों को खेतों की ओर चराने ले गया था। उसी स्थान पर गांव के अन्य लोगों के मवेशी भी चर रहे थे। इसी दौरान किसी ग्रामीण का एक मवेशी पास स्थित बराकेशब निवासी एक युवक के खेत में घुस गया। इसके बाद अन्य ग्रामीण अपने-अपने मवेशियों को लेकर वहां से चले गए।
आरोप है कि कुछ देर बाद बराकेशब निवासी युवक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और नितिन कुमार से गाली-गलौज करने लगा। जब नितिन ने इसका विरोध किया तो युवक और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में नितिन घायल हो गया।
घटना के बाद पीड़ित ने नवाबगंज थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article