33.2 C
Lucknow
Friday, July 24, 2026

अन्ना सांड से टकराई बाइक, महिला और एक वर्षीय मासूम भी हुआ जख्मी

Must read

 

कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर बुधवार देर रात छुट्टा सांड से बाइक टकराने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका एक वर्षीय पुत्र भी चोटिल हो गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हल्दी खेड़ा निवासी सीमित, अपनी पत्नी रुचि और एक वर्षीय पुत्र सोव्रत के साथ फर्रुखाबाद से बाइक द्वारा गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कायमगंज-कंपिल मार्ग पर मेदपुर पुलिया के पास पहुंची, तभी अचानक एक अन्ना सांड सड़क पर आ गया। चालक संभल पाता, इससे पहले ही बाइक सांड से टकरा गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में रुचि गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनका एक वर्षीय पुत्र भी चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद रुचि की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। वहीं घायल मासूम का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्गों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की। उनका कहना है कि अन्ना पशुओं के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article