33 C
Lucknow
Thursday, July 23, 2026

995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Must read

– मुख्यमंत्री योगी ने दिए सबसे लंबे 6-लेन फ्लाईओवर सहित कई योजनाओं का तोहफा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को देवरिया बाईपास पहुंचे, जहां उन्होंने जनपद को 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न लोककल्याणकारी और आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया ।
कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री चार विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 10 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया । इन योजनाओं का उद्देश्य गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना, शहरी बुनियादी ढांचे का विस्तार करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का सबसे प्रमुख आकर्षण 2.6 किलोमीटर लंबे 6-लेन फ्लाईओवर की सौगात है। यह फ्लाईओवर गोरखपुर शहर का सबसे लंबा फ्लाईओवर होगा। इसके निर्माण से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने, आवागमन तेज और सुगम बनने तथा देवरिया बाईपास क्षेत्र की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सड़क, पुल, फ्लाईओवर और अन्य विकास परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश के शहरों को नई पहचान देने का कार्य लगातार जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article