30.9 C
Lucknow
Wednesday, July 22, 2026

घंटों की मशक्कत के बाद खुला केदारनाथ पैदल मार्ग, फिर शुरू हुई यात्रा

Must read

देहरादून: जनपद रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड (Gaurikund) से लगभग एक किलोमीटर आगे छौड़ी के करीब केदारनाथ पैदल मार्ग (Kedarnath trekking route) पर पत्थर और मलबा आने के कारण मार्ग अस्थायी रूप से बंद हो गया था, जिसे दोबारा सुचारू कर दिया गया है। मार्ग खुलते ही रुके हुए तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की निगरानी में यात्रा फिर से शुरू करा दी गई है।

मंगलवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद छौड़ी क्षेत्र में अचानक भूस्खलन होने से पैदल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था। सुरक्षा को देखते हुए यात्रा रोक दी गई थी, जिसके बाद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया था। भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिला आपदा परिचालन केंद्र द्वारा तत्काल सेक्टर अधिकारी, गौरीकुंड को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर सुरक्षात्मक कार्यों के साथ-साथ मार्ग से मलबा हटाने और आवागमन शीघ्र सुचारु करने में जुटी हुई थी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया था कि सूचना मिलते ही मौके पर DDRF, YMF, आपदा मित्र, MPF और पुलिस की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ राहत और सुरक्षा कार्यों में लगी हुई थी। फिलहाल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उनकी सेवाएं ली जा सकें। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article