कमालगंज: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जे.पी. वर्मा ने भी इस सीट से अपनी दावेदारी पेश की है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिला कार्यकारिणी में जे.पी. वर्मा के नाम पर भी चर्चा है। संगठन स्तर पर उनके नाम को लेकर फिलहाल कोई बड़ा विरोध सामने नहीं आया है। वर्मा लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।
जे.पी. वर्मा का संगठनात्मक अनुभव लंबा है और वे क्षेत्र में जनसंपर्क और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहते हैं।स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच उनके नाम को लेकर चर्चा चल रही है।
सपा से जे.पी. वर्मा ने भोजपुर विधानसभा से पेश की दावेदारी


