37.5 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

गुटेटी दक्षिण में विधायिका सुरभि गंगवार ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Must read

फर्रुखाबाद। विकासखंड कायमगंज की ग्राम पंचायत गुटेटी दक्षिण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायिका सुरभि गंगवार ने पौधारोपण कर उपस्थित लोगों को वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
विधायिका सुरभि गंगवार ने कहा कि वृक्ष जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने गुजरे समय में फैली महामारियों और कोरोना काल की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय शहरों की अपेक्षा गांव अधिक सुरक्षित स्थान साबित हुए। गांवों में लोग अपेक्षाकृत स्वतंत्र रहे और उन्हें मास्क लगाने की आवश्यकता भी कम पड़ी, क्योंकि यहां वृक्ष अधिक हैं और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन को भी सुरक्षित बनाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
सुरभि गंगवार ने मीडिया कर्मियों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से ही आमजन की समस्याएं शासन-प्रशासन तथा समाजसेवी जनप्रतिनिधियों तक पहुंचती हैं। पत्रकारिता के जरिए समाज को जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का वह आईना है, जो कड़वा सच दिखाकर सभी की बंद आंखें खोलने का कार्य करती है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article