36.6 C
Lucknow
Friday, July 10, 2026

मेरठ की दलित छात्रा हत्याकांड पर खरगे का सरकार पर हमला

Must read

– बोले न्याय मांगने वालों को कुचला जा रहा है

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेरठ में दलित छात्रा की हत्या के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए सरकार पर दलित विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
खरगे ने अपने पोस्ट में कहा कि मेरठ में दलित छात्रा की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना ने सरकार के दलित विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया है और पीड़ित परिवार को समय पर न्याय दिलाने के बजाय आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग पीड़ित परिवार के समर्थन में न्याय की मांग कर रहे हैं, उन्हें भी कथित रूप से पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “न्याय मांगने वालों को आखिर क्यों कुचला जा रहा है? पुलिसिया दमन क्यों किया जा रहा है?”
उन्होंने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।
खरगे ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में पीड़ितों की आवाज को दबाने के बजाय उन्हें न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article