36.6 C
Lucknow
Friday, July 10, 2026

मेरठ में चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने सिवाया टोल पर रोका

Must read

– गांव जाने को लेकर प्रशासन से आमने-सामने

मेरठ। मेरठ में शुक्रवार को उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का काफिला सिवाया टोल प्लाजा पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सांसद के काफिले को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया, जिससे टोल प्लाजा पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
सूत्रों के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद एक गांव में जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करना चाहते थे। उन्होंने प्रशासन से केवल तीन वाहनों के साथ गांव जाने की अनुमति देने की बात कही, लेकिन पुलिस ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।
टोल प्लाजा पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद अधिकारियों और सांसद के बीच काफी देर तक बातचीत चली, जबकि उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में मौके पर डटे रहे। पुलिस लगातार समर्थकों को शांत रहने की अपील करती रही।
प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में पहले से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और किसी भी ऐसी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जा सकती, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो। वहीं, चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल पीड़ित परिवार से मिलना और उनका हालचाल जानना है।
सिवाया टोल प्लाजा पर हुई इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article