32.4 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

नवाबगंज के सीएचसी में एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव ने औचक निरीक्षण किया

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गुरुवार को एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं और रजिस्टरों में मिलान करने पर भी कुछ नामों में असंगति पाई गई। लापरवाही मिलने पर एक एएनएम को टीकाकरण कार्य से हटाने के निर्देश दिए गए। एसीएमओ ने लेबर रूम, प्रसव वार्ड, टीकाकरण व्यवस्था और विभिन्न रजिस्टरों की गहन जांच की। टीकाकरण कक्ष में उन्होंने एएनएम आरती से संबंधित जानकारी मांगी, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। इस पर एसीएमओ ने एएनएम आरती को फटकार लगाई।
इसके बाद एसीएमओ लेबर रूम वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती प्रसूता रोशनी से जानकारी ली। उन्होंने रोशनी का आधार कार्ड देखा और टीकाकरण की स्थिति के बारे में पूछताछ की। इस दौरान आशा कार्यकर्ता को बुलाया गया और एएनएम नीलम चौधरी से भी संबंधित जानकारी ली गई। जांच में पता चला कि रोशनी का टीकाकरण अभी होना शेष था। एसीएमओ ने एएनएम आरती से टीकाकरण, खून की जांच और प्रसव संबंधी अभिलेखों की जानकारी मांगी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने एएनएम को फिर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में कुछ नाम नही दर्ज पाए जाने पर एसीएमओ ने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। प्रसव से संबंधित अभिलेखों की जांच के दौरान भी मास्टर रजिस्टर से नामों का मिलान नहीं हुआ। अस्पताल में हुई विभिन्न जांचों के रिकॉर्ड और रजिस्टर का मिलान करने पर भी कुछ नामों में असंगति पाई गई। एसीएमओ ने नवजात की बाल आईडी बनवाई और एमसीडी कार्ड में जानकारी भरी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश शर्मा से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद एसीएमओ ने एएनएम आरती को टीकाकरण कार्य से हटाने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश शर्मा को दिए।एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं और अभिलेखों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article