33.9 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

2017 से पहले बुंदेलखंड भू-माफिया और डकैतों के साए में था : सीएम योगी

Must read

 

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बांदा पहुंचकर 710 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले बुंदेलखंड भू-माफिया, डकैतों और पलायन की पहचान बन चुका था, लेकिन डबल इंजन सरकार ने इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब नौ वर्ष पहले जब वह पहली बार बुंदेलखंड आए थे, तब यहां विकास का अभाव, बेरोजगारी, असुरक्षा और माफियाओं का आतंक था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद बुंदेलखंड को एक्सप्रेसवे, बेहतर सड़क नेटवर्क, सिंचाई परियोजनाओं, पेयजल योजनाओं, औद्योगिक निवेश और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा गया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का बुंदेलखंड विकास, सुरक्षा और निवेश की नई पहचान बन रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और भू-माफिया, डकैत तथा अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। सरकार किसी भी कीमत पर अपराध और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर बुंदेलखंड को आत्मनिर्भर और औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल, सड़क, रोजगार और आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article