32.4 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

सदर थाने के बाहर देर रात धमाका, हैंड ग्रेनेड फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Must read

मोगा: पंजाब के मोगा (Moga) में एक बार फिर से धमके की खबर समाने आई है, इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सदर थाने (Sadar police station) के बाहर मंगलवार रात की बताई जा रही है, जहां जोरदार धमाके कि आवाज आई। रात करीब सवा तीन बजे ये धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक इसे हैंड ग्रेनेड का हमला बताया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामला की जांच में लगी है।

जानकारी के अनुसार थाने के बाहर की सड़क से हैंड ग्रेनेड थाने के अंदर की ओर फेंका गया है, लेकिन फिलहाल पुलिस की ओर से अभी घटना को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

अच्छी बात यह रही कि किसी के तरह के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है जो सबूत एकत्रित कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और थाने के मेन गेट को बंद कर दिया गया था। आपको बता दें कि इसके पहले भी पंजाब के कुछ थानों में हैंडग्रेनेड से पहले भी हमला किया जा चुका है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article