32.5 C
Lucknow
Tuesday, July 7, 2026

भाजपा नेता ने टोल नीति में बदलाव को लेकर पी एम ओ को लिखा पत्र

Must read

फर्रुखाबाद । देशभर में बढ़ती महंगाई और आमजन पर आर्थिक बोझ को देखते हुए भाजपा नेता एवं समाजसेवी विकास राजपूत द्वारा प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र का असर अब दिखाई देता नजर आ रहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की शिकायत निस्तारण प्रणाली पर संबंधित विभाग द्वारा दिए गए उत्तर में उल्लेख किया गया है कि सभी टोल प्लाज़ा को अस्थायी अथवा स्थायी रूप से बंद करने संबंधी नीति पर विचार किया जा रहा है।
पी एम ओ के जवाब ने टोल व्यवस्था को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है।
बताते चलें कि कि विकास राजपूत ने अपने पत्र में बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता, किसानों, व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र को राहत देने के उद्देश्य से टोल व्यवस्था में बदलाव तथा लोगों को आर्थिक राहत देने की मांग उठाई थी।
यदि केंद्र सरकार इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेती है, तो इसका लाभ देशभर के करोड़ों वाहन चालकों और आम नागरिकों को मिल सकता है। इससे यात्रा लागत कम होने के साथ-साथ परिवहन खर्च में भी कमी आने की संभावना है।
हालांकि, विभाग ने अभी केवल इतना कहा है कि नीति विचाराधीन है। अंतिम निर्णय सरकार द्वारा लिया जाना बाकी है। ऐसे में आने वाले समय में इस विषय पर केंद्र सरकार का रुख महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article